Homeचंदौलीशायिका जिलाध्यक्ष व रीना बनीं जिला सचिव

शायिका जिलाध्यक्ष व रीना बनीं जिला सचिव

शायिका जिलाध्यक्ष व रीना बनीं जिला सचिव

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। नारी शक्ति एवं आधी आबादी को समर्पित गैर सरकारी संस्था निर्भया सेना की बैठक दिनेश चन्द्र, चेयरमैन, बौद्धिक चयन समिति प्रकोष्ठ, निर्भया सेना की अध्यक्षता में अलीनगर स्थित कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमे चंदौली जनपद के लिए चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए पद की शपथ दिलायी गयी। निर्भया सेना ने जनपद और तहसील स्तर पर संस्था को पुनर्गठित करते हुए शायिका परवीन को जिलाध्यक्ष और रीना यादव को जिला सचिव बनाया। वहीं रेलवे में कार्यरत अमृता कुमारी को प्रोन्नत करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में पूनम विकास सिंह को दीनदयाल नगर मुगलसराय, आभा चौरसिया को चंदौली नगर पंचायत का नगर अध्यक्ष के साथ ही रजनी कुमारी को तहसील सकलडीहा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी प्रकार अपने प्रकोष्ठों का विस्तार करते हुए डॉक्टर (प्रो.) शौकत सिद्दीकी को शैक्षिक प्रकोष्ठ, कुमार नंद जी को खेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया। इस अवसर पर शीला कुमारी, शान्ति देवी, गीता कुमारी, कंचन देवी, रिंकी कुमारी, विकास सिंह, कौशल कुमार, लाल बहादुर, अमित सिंह, रूबी सिंह, ममता सिंह आदि उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read