Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpurशिक्षक पुत्र ने प्राप्त किया 95 फीसदी अंक

शिक्षक पुत्र ने प्राप्त किया 95 फीसदी अंक

-

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय विकासखण्ड स्थित ओइना गांव निवासी शिक्षक और 15 वर्षों तक प्रधान रहे विमलेश कुमार शुक्ल के पुत्र आयूष शुक्ला को सीबीएसई बोर्ड की इण्टरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) परीक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त होने पर लोगों ने शुभकामना दी है।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। नगर में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन 6 नए कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का काम तेजी से शुरू किया है। कोरोना संक्रमण का दायरा स्थानीय नगर में फैलने लगा है। रविवार को 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने एराकियाना व पुराना चौक मोहल्ले में दो-दो और नोनहट्टा मोहल्ले में बैरिकेडिंग कराते हुए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। मोहल्ला हुसैनगंज में 250 मीटर के दायरे में दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। यहां पर बैरिकेडिंग नहीं की जाएगी क्योंकि हुसैनगंज मोहल्ला मुख्य मार्ग की दोनों पटरियों पर बसा है। बैरिकेडिंग लगाए जाने पर वाराणसी-अयोध्या मार्ग बंद हो जाएगा। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रमण करके लोगों को दिये आदेशों का अनुपालन करने को कहा। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बचपन से ही होनहार आयूष ने इण्टरमीडिएट की परीक्षा लिटिल फ्लावर हाउस स्कूल वाराणसी से उत्तीर्ण की है। आयूष ने इस सफलता का श्रेय बड़े पिता डॉ. आरपी शुक्ला निवर्तमान डीन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, बड़ी मां सरोज शुक्ला तथा मां कनकलता शुक्ला को दिया है।

प्रमुख सचिव के. रवीन्द्र नायक ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक जौनपुर। प्रमुख सचिव, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश एवं नोडल अधिकारी के. रवीन्द्र नायक ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में समस्त खंड विकास एवं अन्य अधिकारियों के साथ संचारी रोग अभियान के तहत कराए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा किया। नोडल अधिकारी ने विशेष संचारी रोग अभियान के तहत गांव में चलाए जा रहे सफाई अभियान, एंटी लार्वा का छिड़काव, नाली सफाई तथा जलभराव की समस्या की जानकारी ली। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 01 से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग अभियान के तहत समस्त गांव में नियमित रूप से सफाई कराएं। जहां भी जलभराव हो वहां एंटी लार्वा की दवा का छिड़काव करें। घर-घर क्लोरीन की गोलियां वितरित करें तथा लोगों को संचारी रोग के विषय में जागरूक करें। अगर किसी को डायरिया तथा अन्य कोई समस्या हो तो उसकी तत्काल सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। उन्होंने कहा कि समस्त खंड विकास अधिकारी ब्लॉक की सीएचसी से प्रत्येक दिन डायरिया के मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त करें। नोडल अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वह एक हफ्ते में इस बात का प्रमाण-पत्र मुख्य विकास अधिकारी को देंगे कि सभी गांव की नालियां साफ हो चुकी हैं तथा कम से कम एक सफाईकर्मी प्रत्येक गांव में नियुक्त करें। सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव की सफाई करें। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई किया जाय। उन्होंने कहा कि शहर के नजदीकी गांव में जहां-जहां सड़क किनारे कूड़ा पड़ा है उसे एक हफ्ते के अंदर उठाना सुनिश्चित करें। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर आर्सेनिक अथवा क्लोराइड की समस्या पानी में हो उन स्थानों को चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने आयुक्त मनरेगा को निर्देशित किया कि जो प्रवासी मजदूर मनरेगा के तहत कार्य करने के इच्छुक हैं उनके जॉब कार्ड बनाया जाए। अगर किसी गांव में प्रवासी मजदूरों के जॉब कार्ड बनवाने में प्रधान समस्या उत्पन्न करें तो प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, डीसी मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, परियोजना निदेशक ग्राम विकास विभाग अरविंद सिंह, अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव आदि उपस्थित रहे। जौनपुर। जिला बदर का उलंघन करने के आरोपी रविवार की रात जेल से फरार हो गया कैदी के भागने की खबर से जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच, उसकी गिरफ्तारी करने के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 7 जुलाई को बख्शा थाने की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर जिला बदर अपराधी अनिल यादव पुत्र केदारनाथ यादव नि. गोपालापुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर, फारुख नट पुत्र दुरन नट निवासी सुंगुलपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर उपरोक्त को धारा 10 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 का अपराध करने के कारण गिरफ्तार किया गया था। दोनों को पचहटिया में बने अस्थायी जेल में बंद किया गया था। रविवार की रात फारुख नट जेल से फरार हो गया। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। मिशन प्रेरणा उत्तर प्रदेश द्वारा पिछले माह बच्चों की मेरी उड़ान प्रतियोगिता के अंतर्गत प्राथमिक कक्षाओं के लिए मेरा गांव और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए मेरा परिवार शीर्षक के अंतर्गत चित्रकला लघुकथा लेखन तथा क्राफ्ट कला प्रतियोगिता कोविड 19 के मद्देनजर ऑनलाइन कराने के लिए शिक्षकों को सौंपी गई थी जिसमे जनपद के भारी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसके पश्चात प्रत्येक विकास क्षेत्र के सभी वर्गों के प्रथम दो बच्चों के कार्य को जिला स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में गठित समिति द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रत्येक वर्ग के एक और जनपद में कुल 6 बच्चों का चयन करके राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्रेषित कर दिया गया था। आज प्रदेश स्तर पर जारी हुई 100 लोंगो की सूची में सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय बथुआवर की कक्षा 5 की छात्रा किरन सरोज का नाम आया तो विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह व उनके स्टाफ के साथ साथ किरन सरोज और उनके परिजनों का खुशी का ठिकाना न रहा। ज्ञात हो कि प्रेरक ब्लाक बनाने में जी जान से जुटे खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने शासन से आये निर्देश के क्रम में व्यक्तिगत रुचि दिखाते हुए सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को प्रेरित किया था कि इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के सभी वर्गों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रतिभाग कराएं। आज उसी उत्साहवर्धन का परिणाम है कि बथुआवर गांव की माटी में पल रही बिटिया किरन सरोज ने अपने गांव ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में अपने जनपद के नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व शिक्षक संकुल संयुक्ता सिंह विद्यालय की छात्रा किरन व उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रा किरन ने पूरे जनपद के नाम रोशन किया है इससे गांव गिराव की प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही है। हम लोग इस उपलब्धि को बरकरार रखते हुए आगे और ऊर्जा के साथ प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए कार्य करेंगे। इस उपलब्धि के लिए खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह एआरपी सुशील उपाध्याय व ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने छात्रा किरन सरोज व विद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाहीतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती...

Jaunpur News: तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। तहफ़ूज़-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन...

Jaunpur News: बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरण

बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरणतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि 23 दिसंबर...

Jaunpur News: मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातम

मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातमतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। हज़रत इमाम अली अलै. की शहादत की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular