शिक्षक अभिभावक संघ की हुई बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
रजत तिवारी
मैनपुरी। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक हुई जहां नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु शैक्षिक उन्नयन, नवीन प्रवेश में वृद्धि, छात्राओं की उपस्थिति में वृद्धि हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए एवं छात्रहितकारी विभिन्न विषयों पर चर्चा पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्या सुमन यादव ने पिछले सत्र की विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा करते हुये समस्त अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश के लिए प्रेरित किया। बैठक में विद्यालय की पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जहां विनीत शुक्ला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं ग्रीश चंद्र को उपाध्यक्ष चुना गया। ज्योति एवं रेखा को महिला सदस्य एवं प्रदीप कुमार, पंकज एवं शिवम को पुरुष सदस्य के रूप में चुना गया। ज्योति सक्सेना को मंत्री पद हेतु, सुनीता देवी को कोषाध्यक्ष, सुमन कॉर्डिनेटर एवं खुशबू पांडेय एवं समीक्षा को सदस्य शिक्षिका के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। प्रधानाचार्या ने समस्त चयनित पदाधिकारियों को शुभकामना दिया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता देवी ने किया। इस अवसर पर सुमन यादव प्रधानाचार्या, आशा शर्मा, डॉ सरोज यादव, शैली पांडेय, पूनम दुबे, कुसुमा देवी, ज्योति सक्सेना, सुनीता देवी, अंजली सक्सेना, अंजना सक्सेना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



