अफगानिस्तान में बढ़ रहा तालिबानी खतरा, दूतावास ने भारतीयों को सतर्क रहने को कहा
नई दिल्ली। भारत सरकार ने अफगानिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी 29 जून को साझा किए गए एडवाइजरी को दोहराती है। भारत सरकार ने कहा है कि अफगानिस्तान के कई प्रांतों में सुरक्षा की स्थिति खतरनाक बनी हुई है।
अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी समूहों ने नागरिकों को निशाना बनाने सहित हिंसक गतिविधियों को तेज कर दिया है। भारतीय नागरिक अपवाद नहीं है और अपहरण का गंभीर खतरा है। टारगेट करके हमले किए जा रहे हैं। ऐसे में आवाजाही के दौरान उचित ध्यान रखने की जरुरत है। मामले को लेकर अफगानिस्तान में स्थित भारतीय एंबेसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज से ट्वीट करके जानकारी दी है।
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत