HomeChitrakootनेडा टूस्को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें: जिलाधिकारी

नेडा टूस्को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें: जिलाधिकारी

नेडा टूस्को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठायें: जिलाधिकारी

अच्छे कार्य करने वाले प्रधानों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद द्वारा टीएचडीसीएल एवं यूपी नेडा (टूस्को) द्वारा तहसील मऊ के अंतर्गत 10 ग्राम पंचायत यथा मनका छितैनी, छितैनी माफी, खरणडाह, गाहर, कटैया डांडी, चचोखर, छरेहरा, डोडिया माफी, कोटवा माफी, उसरी माफी में 800 मेगा वाट सोलर पावर पार्क के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जमीन लीज रेंट पर लेने हेतु प्रगति को तेज गति से करवाने हेतु प्रधानों को आदेशित करते हुए जून 2023 के माह के अंत तक निजी भूमि पर 70/ 80 प्रतिशत प्रगति प्राप्त करने हेतु कहा। उन्होंने ग्राम प्रधान मनका, गाहुर, कोटवा माफी, कटैया डांडी एवं ढुढवा माफी के ग्राम प्रधानों को साल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

उन्होंने परियोजना अधिकारी यूपी नेडा को निर्देशित किया कि तेजी से आगे कार्य कराने हेतु परियोजना अधिकारी नेडा टूस्को के अधिकारियों एवं एच डी एल मऊ को भी निर्देश प्रदान किया। कहा कि टुस्को लिमिटेड केंद्र व राज्य सरकार का बड़ा उपक्रम है इसमें किसानों को समझाएं जिससे वह लाभ उठायें। उन्होंने यह भी कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र की सबसे बड़ी परियोजना है इसमें रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला, उपजिलाधिकारी मऊ नवदीप शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भूपेश द्विवेदी, सीनियर मैनेजर पीके भट्ट, परियोजना अधिकारी एके श्रीवास्तव, सीनियर इंजीनियर हर्ष बंसल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read