मत्स्य पालन में निवेश के लिये बैंकों से क्रेडिट लिमिट के माध्यम से ऋण लें: डीएम
अमित त्रिवेदी
हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों/मत्स्य व्यवसायियों व अन्य मात्स्यिकी गतिविधियों में सम्मिलित व्यक्तियों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान क्रेडिट कार्ड मेला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मत्स्य पालन में निवेश के लिए बैंकों से क्रेडिट लिमिट के अनुसार आसान शर्तों पर ऋण ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 35 किसान सहकारी समितियां हैं। जिले में सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। मत्स्य पालक जल निकायों के संरक्षण का भी कार्य कर रहे हैं। जनपद में तालाबों के साथ-साथ कई नदियां हैं जिससे मत्स्य पालन की काफी संभावनाएं हैं। पट्टा प्राप्त करने के बाद तालाब का प्रयोग मत्स्य पालन के लिए ही करें। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि मत्स्य पालक क्रेडिट कार्ड के लिए अधिक से अधिक आवेदन करें। लखनऊ से आये उपनिदेशक मत्स्य हरेन्द्र प्रसाद ने मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। कैम्प में क्रेडिट कार्ड के लिये 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने 5 लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड निर्गमन प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, एलडीएम अरविन्द रंजन, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










