HomeLucknowराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

एस॰के॰डी॰ एकेडमी की सभी शाखाओं में हुआ आयोजन
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। एस॰के॰डी॰ एकेडमी की सभी शाखाओं में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकगण व कुछ उपस्थित विद्यार्थियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विद्यार्थियों ने उनकी महान शख्सियत के बारे में बताया व भाषण दिया। उनके अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुये भाषण के बारे में एवं उनके लेक्चर के बारे में चर्चा हुई।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिये कि हमारे देश मेें इस महान शख्सियत व आध्यात्मिक व्यक्तित्व का जन्म हुआ। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व पहली अंतर्राष्ट्रीय सभा के लिए किया। भारतीय संस्कृति के द्वारा भारत में ही नहीं विदेशों में भी लोगों को जागृत किया। इन्होंने गरीबों के उत्थान में व उनके विकास के लिये कई महत्वपूर्ण कार्य किये। 1897 में आपने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की जिसमें गरीबों की सामाजिक समस्याओं का निवारण हो सके।

उन्होंने कहा कि हम जैसे युवाओं का कर्तव्य है कि ऐसे व्यक्तित्व के बारे में और जाने व उनके किये कार्यों का अनुसरण करने का प्रयास करें। उन्होंने भारतीय एकीकरण के लिए अभूतपूर्व प्रयास किये। भारत सरकार ने उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान दिया एवं वर्ष 1984 में उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 1893 में अमेरिका के शिकागो में हुये विश्व धार्मिक सम्मेलन में उन्होंने भारत और हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व किया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read