शिकायतों का निस्तारण सही और समय से हो, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम
आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के संदर्भों की समीक्षा
मुकेश तिवारी
झांसी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने विकास भवन सभागार में आईजीआरएस के अंतर्गत जनसुनवाई में प्राप्त ऑनलाइन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण के संबंध बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण एवं गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की जाती है। शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के अनुपालन में सभी विभागाध्यक्ष असंतुष्ट शिकायतों व अन्य रिपीटेड, डिफॉल्टर, सी श्रेणी के शिकायतकर्ताओं से स्वयं एवं अधीनस्थ के द्वारा स्थलीय सत्यापन व टेलीफोनिक संवाद कर संतुष्टि परक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी सामंजस्य और दृढ़ता से शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि जनपद प्रथम श्रेणी प्राप्त कर सके।
उन्होंने निर्देश दिये कि जन सामान्य की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण करना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही माफी के काबिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि असंतोषजनक सी श्रेणी की शिकायतों की विभागीय अधिकारी स्वयं समीक्षा करें और प्राप्त फीडबैक वाली असंतोषजनक, सी श्रेणीकृत शिकायतों का भली भांति प्रकार से जांच करते हुए गुणवत्ता पर निस्तारण करना करें, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए शासन स्तर पर निस्तारित शिकायतों का फीडबैक असंतोषजनक प्राप्त होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा यह स्थिति क्षम्य नहीं की जाएगी। अतः अधिकारी गुणवत्ता परक निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के उपरान्त क्षेत्र भ्रमण करने के भी निर्देश दिए ताकि निस्तारण की सही जानकारी प्राप्त की जा सके।
जिलाधिकारी ने समस्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भी बार-बार प्राप्त हो रहीं शिकायतों सी श्रेणीकृत शिकायतों के संबंध में संबंधित अधीनस्थ अधिकारीवार समीक्षा करें एवं अधीनस्थ अधिकारी को नोटिस देकर सात दिवस के अन्दर जवाब मांगे। शिकायत सही निस्तारण न होने पर अधीनस्थ अधिकारियों की जिम्मेवारी तय कर उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से सबसे अधिक गांव क्षेत्र से आ रही शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कुछ विभागों द्वारा क्षेत्र भ्रमण न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
आईजीआरएस पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में बार-बार प्राप्त हो रहीं शिकायतों, असंतोषजनक फीडबैक, सी श्रेणीकृत शिकायतों के संबंध में निर्देश दिये कि इसकी टॉप-5 की सूची तैयार कर ली जाये एवं सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेवारी सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यवाही की जा सके। उन्होंने नगर निगम, पंचायत राज विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग को निर्देश दिए सभी विभाग भ्रमण करते हुए शिकायत का निस्तारण करना सुनिश्चित करें एवं भ्रमण की जानकारी पोर्टल पर भी अपलोड करना करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय पांडेय द्वारा अवगत कराया गया कि आइजीआरएस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में सबसे अधिक 380 शिकायतें नगर निगम की प्राप्त हुई हैं जबकि 285 कृषि विभाग तथा 149 विद्युत विभाग की शिकायतें प्राप्त हुई है। सभी विभाग शिकायतों के निस्तारण में रुचि लेते हुए समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जिससे शिकायतों के निस्तारण की स्थिति बेहतर हो सके। उन्होंने समस्त अधिकारियों को भी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण रुचि के साथ करने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर एसडीएम सदर निधि बंसल, एडीएम वित्त एवं राजस्व आर एस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय, एडीएम प्रशासन एके सिंह, डीडीओ सुनील कुमार सहित समस्त उप जिला अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












