Homeझांसीसुशीला की डिप्टी मेयर पर हुई ताजपोशी

सुशीला की डिप्टी मेयर पर हुई ताजपोशी

सुशीला की डिप्टी मेयर पर हुई ताजपोशी

मुकेश तिवारी
झांसी। 6 बार की पार्षद सुशीला दुबे को नगर निगम की निर्विरोध उपसभापति चुनी गईं। विपक्ष के पास सदस्यों की संख्या कम थी, इसलिए वह कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतार पाए। भाजपा ने एकजुटता दिखाते हुए सुशीला दुबे की निर्विरोध ताजपोशी करा दी। इस बार के नगर निगम के पूरे बोर्ड पर भाजपा का दबदबा रहा। पहले 60 में से 37 पार्षद भाजपा के जीते। इसके बाद कार्यकरिणी चुनाव में भी 12 में से 9 पार्षद भाजपा के जीते और अब उपसभापति पद पर भी भाजपा ने परचम फहराया है जिस पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने उपसभापति सुशीला दुबे को बधाई दी।

उपसभापति बनने के पश्चात निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। नगर निगम के सदन हॉल में उपसभापति के चुनाव का विधिवत कार्यक्रम चुनाव अधिकारी के बीच संपन्न हुआ जिसमें निर्विरोध उपसभापति घोषित कर दिया गया। इस मौके पर सांसद अनुराग शर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, अमित राय, नरेंद्र नामदेव, आशीष चौकसे, आशीष रायकवार, गोकुल दुबे सहित अन्य पार्षद एवं भाजपा के पदाधिकारियों सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभासद पद पर गोंदू कंपाउंड क्षेत्र से श्रीमती सुशीला गोकुल दुबे 6 बार पार्षद रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read