Homeझांसीरोजगार देने के मामले में मोदी—योगी सरकार फेल: पंकज अवाना

रोजगार देने के मामले में मोदी—योगी सरकार फेल: पंकज अवाना

रोजगार देने के मामले में मोदी—योगी सरकार फेल: पंकज अवाना

मुकेश तिवारी
झांसी। आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना का बुंदेलखंड प्रांतीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार रोजगार देने के मामले में पूरी तरीके से फेल साबित हुई है। देश का नौजवान सड़कों पर रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। उन्होंने मोदी और योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग, माध्यमिक शिक्षक बोर्ड शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी सहायक बोर्ड जैसे लगभग 22 विभागो में 60 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हुए है।

अवाना ने बताया कि हाल ही में रोजगार के मामले में एक खुलासा हुआ है कि पार्लियामेंट में 50 परसेंट से ज्यादा पद खाली पड़े हुए हैं। बढ़ती बेरोजगारी और पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इतने लव लेटर लीक नही हुए उतने पेपर लीक हुए। 2019 यूपी पुलिस का पेपर लीक, 2021 यूपीएससी का पेपर लीक, यूपीपीसीएस का पेपर लीक, एसएससी का पेपर लीक, लेखपाल परीक्षा का रद्द हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी को लेकर नौजवानो में बेहद निराशा व आक्रोश है। बेरोजगारी को लेकर पूरे बुंदेलखण्ड प्रांत में ललितपुर से बेरोजगार पद यात्रा का शुभारंभ होगा और झांसी, जालौन, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट होते हुए महोबा तक निकाली जाएगी। बेरोजगार पदयात्रा का समापन महोबा में होगा।

कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार ने किया।समापन करते हुए जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रवि बघेल ने पूरे बुंदेलखंड से आए हुए सभी अतिथिगण और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read