Homeझांसीअन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के संरक्षक बने डा. संदीप सरावगी

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के संरक्षक बने डा. संदीप सरावगी

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा मंच के संरक्षक बने डा. संदीप सरावगी

मुकेश तिवारी
झांसी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच जो काफी समय से हिंदू समाज के ज्वलंत मुद्दों पर कार्य कर रहा है, के अध्यक्ष आचार्य विवेकानंद का झांसी जनपद की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था संघर्ष सेवा समिति में आगमन हुआ जहां संगठन के झांसी जनपद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। साथ ही नए पदाधिकारियों को जोड़कर संगठन का विस्तार भी किया गया।
आचार्य विवेकानंद ने कहा कि हिंदू समाज के ज्वलंत मुद्दे जैसे लव जेहाद, धर्मांतरण, गौ हत्या, जनसंख्या अस्थिरता, असमान नागरिक संहिता से समाज में द्वेष भावना बढ़ रही है, इसके लिए हिंदू समाज को जागृत होना होगा।

खास तौर से सनातन धर्म की महिलाओं को, लव जिहाद जैसे मुद्दे हमारे समाज के लिए अभिशाप बन चुके हैं। वहीं मंच के संरक्षक एवं समाजसेवी डॉ संदीप ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती हुई जनसंख्या हमारे देश के लिए गंभीर मुद्दा बन चुकी है। प्राकृतिक संपदाओं का दोहन बढ़ता जा रहा है जिससे महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

हमारा संगठन संघर्ष सेवा समिति गौ संरक्षण पर विशेष रूप से कार्य कर रहा है। आगामी समय में हम गौ संरक्षण के लिए एक बड़ा उपक्रम तैयार करने जा रहे हैं जिसमें सैकड़ों गायों को संरक्षण मिलेगा एवं उनसे लोगों की आय का श्रोत भी सृजित होगा। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक समान सिविल संहिता लागू होना चाहिए जिससे सभी को कानूनी रूप से समानता प्राप्त हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read