HomeJaunpurसर्विलांस व साइबर टीम ने 30 मोबाइल फोन किया बरामद

सर्विलांस व साइबर टीम ने 30 मोबाइल फोन किया बरामद

सर्विलांस व साइबर टीम ने 30 मोबाइल फोन किया बरामद

मानवेन्द्र सिंह
उरई, जालौन। आज पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर गुम हुये मोबाईल फोन की सूचना पर जनपद पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए गुम हुए मोबाइलो को जल्द बरामद किया जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक जालौन के दिशा निर्देशन में सर्विलांस व साइवर टीम को निर्देशित किया गया था जिसका पालन करते हुए सर्विलांस टीम प्रभारी कुलभूषण सिंह व साइवर सेल टीम के प्रभारी रामप्रकाश के साथ टीम के सदस्य गौरव बाजपेयी, रोहित रावत, सुशांत, आलोक, वीर विक्रम के अथक प्रयास के माध्यम से 30 अदद मोबाईल फोन जिसकी कीमत लगभग 435000 रु0 बरामद किये गए। जो जनपद पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है जनपद पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे गुड वर्क पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का पालन करते हुए जनपद की पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

खोये मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर आयी मुस्कान
पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में खुलासा किया गया जिसमे खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुम हुए मोबाइल बरामद मोबाईल फोन को सम्बन्धित मोबाईल स्वामियों को सौपा गया। अपना खोया हुआ मोबाईल वापस पाकर मोबाईल स्वामियों के चेहरे खिले ऑर अत्यधिक प्रसन्न हो गये। जनपद पुलिस की इस सफलता पर मोबाईल स्वामियों द्वारा जनपदीय पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हे विश्वास नही था कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाईल वापस मिल पायेगा। मोबाईल धारकों को सचेत किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। पूर्व में भी कई मोबाइल फोन बरामद कर मोबाईल धारको को वापस सौपा जा चुका है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read