हरिहरपुर शिव बखरी सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी, राहगीर परेशान

हरिहरपुर शिव बखरी सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी, राहगीर परेशान

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिव बखरी अंतर्गत भटोलिया गांव में जल निकासी के लिए नाले की व्यवस्था न होने के कारण घरों के नाबदान का पानी गांव के मुख्य सड़क पर रात दिन फैला रहता है जिससे आवागमन में लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नाला निर्माण के लिए कई बार ग्राम प्रधान ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन आज तक जल निकासी की व्यवस्था के लिए नाले का निर्माण नहीं कराया गया।मालूम हो कि नगर पंचायत शिवबखरी के भटोलिया गांव की आबादी 700 के लगभग है पूरे गांव में नाली ना होने से लोग अपने नाबदानों का पानी सड़क पर छोड़ दे रहे हैं जिससे सड़क पर नाबदान का गंदा पानी फैल जाता है। आने जाने वाले राहगीर परेशान हो जाते हैं। आए दिन स्कूली बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्राम निवासी विजय कुमार, राजेंद्र, जवाहर, विनोद कुमार, धवल, राजकुमार, राजाराम, अवधेश, गुड्डू, जमुना आदि ने बताया कि सड़क पर नाबदान का पानी बहने से गांव में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है तथा आवागमन में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जल निकासी की व्यवस्था के लिए कई बार ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया लेकिन ब्लॉक के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी नाथनगर विवेकानंद मिश्र ने बताया कि जल निकासी की समस्या कि उन्हें जानकारी नहीं है। फिर भी वह पंचायत सचिव को मौके पर भेजकर यथास्थिति से अवगत होंगे और जल निकासी की व्यवस्था जल्दी ही कराई जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA