मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर दी जा रही जानकारी

मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर दी जा रही जानकारी

पोस्टर, पम्पलेट लेकर घर-घर दस्तक दे रहीं आशा कार्यकर्ता
जयेश बादल
ललितपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत चलाये जा रहे दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर घर दस्तक देकर जागरूकता सम्बन्धी पोस्टर व पम्पलेट भी दरवाजे के बाहर चिपका रहीहैं। आशा कार्यकर्ताओं ने 1.89 लाख के सापेक्ष अब तक 1.10 लाख घरों को कवर कर लिया है। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे पोस्टर- पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक कर जन समुदाय की भागीदारी बढाने का प्रयास किया जा रहा है।

आशा कार्यकर्ता घर- घर पहुंचकर मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बता रही। मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए जगह जगह दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग की टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में दो स्थानों पर मच्छर का लार्वा पाया गया है, जिसे नष्ट किया गया। मलेरिया निरीक्षक हरीशचंद्र नामदेव के नेतृत्व में ग्राम दैलवारा, खोखरा में पहुंचकर कूलर व बाथरूम में पानी से भरे बर्तनों में लार्वा का सर्वे किया। मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि स्वच्छता के अभाव में मच्छर पनपते हैं जो बीमारी का कारण बनते हैं। इन मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारी होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने, पानी की बाल्टियों व टंकियों को ढककर रखने, कूलर की नियमित सफाई करने, छत, बरामदों में पड़े पुराने टायरों, खाली डिब्बो में पानी इकट्ठा नहीं होने देने की सलाह दी जा रही है। ग्राम खोखरा में नालियों में दवा का छिड़काव किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने बताया कि घर के आस-पास जलभराव न होने दें। तेज बुखार आने पर जांच कराकर अस्पताल से समुचित उपचार लें। सुबह-शाम खिड़की दरवाजे से मच्छर अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इस दौरान या तो दरवाजा, खिड़की बंद रखे या फिर उनमें जाली लगवाएं शर्ट फुल आस्तीन की पहने जिससे कि मच्छर न काट पाए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी पाल ने वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक हरिश्चंद्र नामदेव के साथ पीएचसी बिरधा के अंतर्गत ग्राम कल्याणपुरा एवं ग्राम खोखरा में दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा द्वारा किए गए कार्य का सत्यापन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।