सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
एनएसएस गाजीपुर की छात्राओं को मिली पुरस्कार राशि | #TejasToday

जौनपुर। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप-2019 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा चयनित दो टीमों को विजेता घोषित किया गया। इसमें प्राची यादव की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 30 हजार और नगमा की टीम को द्वितीय 20 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। उक्त धनराशि विजेता छात्राओं के बैंक खाते में प्राप्त हो गई है। इस उपलब्धि पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने विजेता टीम को बधाई दी है। क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक श्रोती, राज्य संपर्क अधिकारी अंशुमालि शर्मा, प्राचार्य प्रो. सविता भारद्वाज, एनएसएस समन्वयक डा. राकेश यादव, डा. अमित यादव ने आभार जताया है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट






