HomeTrendingबांदा मार्ग के जाम से छात्र—छात्राओं के साथ राहगीर परेशान

बांदा मार्ग के जाम से छात्र—छात्राओं के साथ राहगीर परेशान

  • बांदा मार्ग के जाम से छात्र—छात्राओं के साथ राहगीर परेशान

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा मार्ग का चौड़ीकरण में शिथिलता के चलते कस्बे में प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक जाम का झाम बना रहने से राहगीरों के साथ स्कूल कॉलेज के आने जाने वाले छात्र छात्राएं शिक्षक, अभिभावक परेशान है। सोमवार को 12 बजे देवगांव चौराहा के समीप जाम लग जाने से सैकड़ों वाहन घंटों फंसकर रेंगते नजर आये। कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग चौड़ीकरण के चलते राहगीरों के लिए नासूर बन गया है। पूरे दिन यहां जाम का झाम बना रहता है। बांदा मार्ग निवासी राजू गुप्ता, पंकज शिवहरे, प्यारेलाल प्रजापति, अखिलेश सिंह आदि ने बताया कि चौडीकरण के नाम पर महीनो पूर्व सड़क की पटरी खोद डाली गई थी तब से अब तक इसमें सामग्री नहीं डाली गई है। पटरी के अभाव में भारी वाहन आपस में टकरा जाते हैं और जाम लग जाता है। सोमवार को दोपहर 12 बजे ऐसा ही कुछ हुआ और जाम लगने स्कूल कॉलेज आने जाने वाले छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं अभिभावकों के साथ स्टेशन आने जाने वाली यात्री चिलचिलाती धूप में घंटो फंसे रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read