अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: प्रभारी निरीक्षक
महराजगंज पुलिस ने पैदल गश्त कर बैरियर लगाकर संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग की
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। आगामी दीपावली के त्योहार को लेकर लगातार कोतवाली पुलिस कर रही गश्त। दीपावली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। बाजारों की सुरक्षा के साथ ही त्योहार मनाने के दौरान भी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिन में बाजार की सुरक्षा के बाद पुलिस शाम से रात तक कस्बा सहित गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों को मजबूत कर रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि अराजकता फैलानें वालों पर सख्त कार्यवाही की जायगी किसी को भी बख्शा नही जाएगा। सीओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पैदल गश्त कर बैरियर लगाकर संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग भी किया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर आम जनमानस से संवाद स्थापित कर पैदल गस्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












