संगठन को बूथ स्तर पर करें मजबूतः श्यामलाल पाल
नरैनी में पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। राजकुमार इण्टर कालेज नरैनी में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की उपस्थिति रही। सम्मेलन में जनपद के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, नौजवानों, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि पीड़ित, दुःखी और अपमानित वर्गों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक भागीदारी की लड़ाई है। समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की पक्षधर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की आवाज को गाँव-गाँव और जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।
जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव ने कहा कि जनपद में समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता च्क्। की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है। संगठन की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है। हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ पार्टी को मजबूत करना है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों और सामाजिक न्याय के संदेश को प्रत्येक गाँव, कस्बे और बूथ तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। नेता जी मुलायम सिंह यादव जी ने जीवन भर किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्हीं के समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाते हुए माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करनी है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता कुदरत उल्ला खान ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश यादव, कर्वी जिलाध्यक्ष भईया लाल यादव, सांसद कृष्णा देवी, विशंभर निषाद, राजा भईया वर्मा, सुमन दिवाकर, भरत दिवाकर, महेंद्र वर्मा, किरण यादव, पूजा प्रजापति, नीलम यादव, सत्य नारायण सोनकर, सुंदर अनुरागी, अशोक गौर, प्रमोद गुप्ता, इमरान अली, वीरेंद्र गुप्ता, ओम नारायण त्रिपाठी, मुन्ना पटेल, आमिर खान, कमल पाल, वृंदावन वैश्य, राजकुमार गुप्ता, रामलाल प्रजापति, शनि रशनिया, जगमोहन यादव, निलेश श्रीवास, दिलीप पटवा, मुलायम यादव, ओपी, रहीस खान सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुदरत उल्ला खान ने किया।











