HomeJaunpurहड़कम्पः जगदीशपुरा थाने के मालखाने से 25 लाख रूपये व दो पिस्टल...

हड़कम्पः जगदीशपुरा थाने के मालखाने से 25 लाख रूपये व दो पिस्टल चोरी

हड़कम्पः जगदीशपुरा थाने के मालखाने से 25 लाख रूपये व दो पिस्टल चोरी

सोनू सिंह
आगरा। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रहने वाले थाने के मालखाने से नगदी के साथ पिस्टल भी चोरी हो गई। इस घटना से पुलिस प्रशासन के होश उड़े हुए हैं तो वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएससी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह पूरी घटना थाना जगदीशपुरा की है। थाना में माल खाना है। यहां पर जब्त व बरामद की गई चीजे रखी जाती हैं।

इस मालखाने की सुरक्षा में पुलिस तैनात रहती है लेकिन फिर भी माल खाने से नगदी के साथ हथियार भी गायब हो गए। चोरी की इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया है तो वहीं जगदीशपुरा थाना अब अधिकारियों के निशाने पर है। रविवार को सुबह अधिकारियों को थाने के मालखाने से चोरी की जानकारी हुई।

इसके बाद वे थाने पहुंच गए। इस बाबत पूछे जाने पर एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये चोरी की सूचना मिली है। अभी मालखाने में रखे माल के बारे में जानकारी की जा रही है। इसमें रखे गहनों को भी देखा जा रहा है। साथ ही दो पिस्टल भी चोरी हुई हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read