HomeJaunpurप्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में होगा

प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में होगा

प्रदेशस्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में होगा

तेजस टूडे सं.
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 8 अगस्त तक वाराणसी में होगा। उक्त के क्रम में जौनपुर की सीनियर महिला फुटबाल खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 27 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सीनियर महिला फुटबाल खिलाड़ी ही 28 जुलाई को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डाॅ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में दोपहर 2 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुये जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा। मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी अपने जन्म प्रमाण पत्र पर जिला फुटबाल संघ के सचिव का हस्ताक्षर कराने के साथ ही सीआरएफ पर पंजीकरण पर पंजीकरण अनिवार्य है। सभी प्रमाण-पत्र मूल रूप् में एक छायाप्रति (स्व-प्रमाणित) के साथ जमा करना होगा। पात्रता प्रमाण पत्र की दो प्रतियां सम्बन्धित जिला सचिव द्वारा विधिवत सत्यापित होनी चाहिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read