मुख्य विकास अधिकारी ने की जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी डा. रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दियें। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर कुल 967 प्रकरण प्राप्त हुए है, जिसमें से 16 प्रकरण विभिन्न विभागों के स्तर पर लम्बित है। श्रम विभाग के 1, खाद्य एवं औषधि विभाग के-8 एवं कृषि विभाग के-7 सम्मिलित हैं, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि पीएमईजीपी योजना के तहत 58 लक्ष्य के सापेक्ष 56, एम०वाई०एस०वाई० योजना के तहत 67 लक्ष्य के सापेक्ष 37 तथा ओडी०ओ०पी० योजनान्तर्गत 21 लक्ष्य के सापेक्ष 20 आवेदन बैंको द्वारा स्वीकृत हो चुके हैं, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अग्रिम आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।