Wednesday, May 13, 2026
HomeJaunpurसपाईयों ने पर्चे बांटकर भाजपा सरकार की कमियों को गिनाया

सपाईयों ने पर्चे बांटकर भाजपा सरकार की कमियों को गिनाया

-

जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के कल्याणपुर बाजार, हुसेपुर, बीरभानपुर आदि गांवों में सपाईयों ने पर्चे बांटकर लोगों को भाजपा सरकार की कमियों से अवगत कराया। सेक्टर प्रभारी कामता यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी हैं। गुंडाराज जंगलराज कायम हो चुका है। सपा नेता समरनाथ यादव ने कहा कि सपा सरकार के समय कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली भाजपा सरकार गुंडों के आगे असहाय है। उमाशंकर पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल पेट्रोल का दाम आसमान छू रहे है। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई लेकिन सिर्फ अपना विकास कर रही है। जनता के विकास से उसका कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर सपा नेता कामता प्रसाद यादव, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल राजेंद्र टाइगर, हाजी अलाउद्दीन, संजय यादव, उमाशंकर पाठक आदि उपस्थित रहे।

जफराबाद, जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के कल्याणपुर बाजार, हुसेपुर, बीरभानपुर आदि गांवों में सपाईयों ने पर्चे बांटकर लोगों को भाजपा सरकार की कमियों से अवगत कराया। सेक्टर प्रभारी कामता यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी हैं। गुंडाराज जंगलराज कायम हो चुका है। सपा नेता समरनाथ यादव ने कहा कि सपा सरकार के समय कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली भाजपा सरकार गुंडों के आगे असहाय है।
उमाशंकर पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। डीजल पेट्रोल का दाम आसमान छू रहे है। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आई लेकिन सिर्फ अपना विकास कर रही है। जनता के विकास से उसका कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर सपा नेता कामता प्रसाद यादव, पूर्व डीजीसी क्रिमिनल राजेंद्र टाइगर, हाजी अलाउद्दीन, संजय यादव, उमाशंकर पाठक आदि उपस्थित रहे।

https://tejastoday.com/congress-submitted-memorandum-to-block-development-officer/ सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। जानकारी के अनुसार मामले में किशोरी के पिता द्वारा सुलतानपुर जनपद के करौंदीकला थाना क्षेत्र स्थित बांगरकला निवासी विरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र हरिद्वार सिंह के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी गई है। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। अतुल राय जलालपुर, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर व तालाब के चारों तरफ पौधरोपण किया गया। समाज को पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने व मानव जीवन को सुगम बनाने में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ व भवनाथपुर ग्रामसभा के प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने पांच सौ पौधों का ब्रिकगार्ड सहित रोपण किया। जिसमें मुख्य रूप से आम, शीशम, सागौन, अमरूद, कदम आदि के पौधे शामिल हैं। चन्दन ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधरोपण की जिम्मेदारी ले लें तो भावी पीढ़ी को हम एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं। प्रधानपति महेन्द्र राजभर ने बताया कि अभी दो हजार पौधों का रोपण ग्रामसभा के अलग-अलग स्थानों पर होगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और देखभाल की शपथ लिया। इस अवसर पर अमन सिंह, छोटेलाल, प्रदुम्न कुमार, रोहित, सूरज गिरि आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट

ग्राहक सेवा केन्द्र से पैसा निकालने पहुंचे ग्राहक से मारपीट  तेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास मंगलवार शाम...

Jaunpur News: सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील

सोने की खरीद पर इब्जा ने की ज्वेलर्स एवं ग्राहक से संयम बरतने की अपील प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा है कि दुकान बन्द...

Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

जेसीआई जौनपुर ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजनतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। आज के प्रतियोगी दौर में कार्यक्रम को प्रोफेशनल तरीके से अंजाम देना एक...

Jaunpur News: सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षण

सीडीओ ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षणतेजस टूडे सं. चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular