Homeगोण्डाविद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने को प्रबन्ध समितियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने को प्रबन्ध समितियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

विद्यालयों की गुणवत्ता सुधारने को प्रबन्ध समितियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
परसपुर, गोण्डा। स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र के तत्वावधान में तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज, परसपुर के “तुलसी हाल” में विद्यालय प्रबन्ध समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ जिसका नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी परसपुर सुशील सिंह ने किया। विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों की प्रबन्ध समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रधानाध्यापक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी सुशील सिंह जनपदीय अध्यक्ष (जू.हा. स्कूल शिक्षक संघ गोंडा) अशोक पाण्डेय एवं ब्लॉक अध्यक्ष (पूर्व मा. शिक्षक संघ परसपुर), नंद कुमार सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक तिलकराम वर्मा, रामदीन विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा एवं कमलापति त्रिपाठी ने विद्यालय प्रबन्ध समितियों की महत्ता, उनके गठन की प्रक्रिया, उद्देश्यों, वित्तीय जिम्मेदारियों तथा विद्यालय विकास योजना में उनकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा नवीन नामांकन प्रक्रिया, बच्चों के ठहराव को सुनिश्चित करने, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों के पुनः नामांकन के प्रयासों पर चर्चा की गई। मध्यान्ह भोजन योजना को प्रभावी रूप से संचालित करने में प्रबन्ध समिति की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राघवेंद्र आर्या, अजय यादव, अरुण पाण्डेय, धनंजय सिंह, अनुज सिंह एवं भानु प्रताप सिंह का तकनीकी सहयोग महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर घनश्याम सिंह, उपेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अशोक पांडेय, ज्ञानेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, प्रह्लाद पाण्डेय, संदीप सिंह, विपिन सिंह, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, किरन सिंह, उमा सिंह, वंदना वर्मा, संगीता सिंह, वंदना सिंह, मधूलिका, कमला खरे, रूपम सिंह, अनूप पाण्डेय, कृष्ण नारायण तिवारी, विजय सिंह, हनुमान प्रसाद कुशवाहा सहित सैकड़ों शिक्षकों एवं प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read