हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने पेश की सुन्दर प्रस्तुति

हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने पेश की सुन्दर प्रस्तुति

तेजस टूडे सं.
बीबी सिंह
पट्टी, प्रतापगढ़। स्थानीय विकास खंड मंगरौरा के सीएस मेमोरियल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मंगरौरा में विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत रखी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ पट्टी मनोज सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं द्वारा एक कदम स्वच्छता की ओर, एक एक्शन सांग, देशभक्ति नृत्य, व्यायाम शिक्षा, हिदी एकांकी प्रस्तुत की गई। वहीं बच्चों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर अंतर्गत विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों को दर्शाया। साथ ही दर्शकों की तालियां बटोरीं। साथ ही छात्रों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुत कर अनेकता में एकता का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक विवेक सिंह ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रंगोली विभिन्न प्रकार के रंगों से बनी होती है, उसी प्रकार से हमने अपने इस कार्यक्रम के जरिए अपने देश में मनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के त्योहारों के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर अपने संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद (ADIOS), रमेश सिंह, भूपेश सिंह, विद्यालय प्रधानाचार्य मरियम टी वर्गीश सहित अन्य गणमान्य लोग, स्कूल के छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA