Homeबांदा1 जुलाई से पूरे माह तक चलेगा विशेष संचारी रोग अभियान

1 जुलाई से पूरे माह तक चलेगा विशेष संचारी रोग अभियान

1 जुलाई से पूरे माह तक चलेगा विशेष संचारी रोग अभियान

प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
रूपा गोयल
बांदा। प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें सम्बन्धित विभागों को उनके कार्य एवं दायित्व निर्धारण सम्बन्धी दिशा-निर्देश दिये गये।

बैठक में अनुपस्थित पाये गये प्र0चिकित्सा अधिकारियों जिनमें नरैनी चिकित्सा अधिकारी विपिन कुमार, तिन्दवारी पवन पटेल, जसपुरा ऋषि, अतर्रा अजय कुमार, बबेरू अरबिन्द, बिसण्डा संजय, कमासिन देव तिवारी सहित प्र0 चिकित्सा अधिकारी महुआ अनुपस्थित पाये गये, जिसमें नाराजगी व्यक्त करते हुए प्र0 जिलाधिकारी अमिताभ यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिये।
प्रभारी जिलाधिकारी अमिताभ यादव ने बताया कि 01 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 तक विशेष संचारी रोग अभियान चलाया जायेगा तथा दस्तक अभियान 17 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 में सम्पादित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों के अभियानों की भांति यह अभियान संचालित किया जायेगा, जिसमें दस्तक अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के सम्भावित रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त करेंगी।

इसी के साथ ही कार्यकर्ता जनपद में प्रत्येक मकान पर कुष्टरोग तथा फाइलेरिया एवं कालाजार रोगों से प्रभावित लक्षणों वाले किसी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता व मोबाइल नम्बर सहित सम्पूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद में सघन वेक्टर नियंत्रण तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता रखना आवश्यक है। मलेरिया विभाग के कार्यकर्ता क्षेत्रवार योजना बनाते हुए मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु आवश्यक कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिन घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो अथवा मच्छरों का सामान्य से अधिक प्रजनन सूचित हुआ हो, ऐसे क्षेत्रों में सम्बन्धित विभागों के अधिकारी रोग संचरण अवधि में रोगों के अनियंत्रित नियंत्रण हेतु सघन रूप से कार्य करेंगे।

उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद, ब्लाक तथा पंचायत/ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर नोडल विभाग का कार्य करेगा। रोगियों के निःशुल्क परिवहन हेतु रोगी वाहन की व्यवस्था की जाए। दीमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों के विषय में प्रचार-प्रसार कर लोगों को सचेत किया जाए। नगर विकास विभाग जल जनित रोगों की रोकथाम तथा साफ-सफाई के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कार्य करेंगे। नगरीय क्षेत्र में मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों के विषय में जागरूकता स्थापित किया जाए।

पेयजल श्रोतों/संसाधनों से शौचालयों की दूरी के उपाय तथा शौचालय से पेयजल प्रदूषित न हो इसके लिए आवश्यक उपाय किये जायें। जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फण्ड से एन्टीलारवल छिडकॉव की व्यवस्था करायी जाए। मच्छरों के प्रजनन की समस्याओं को रोकने के लिए गड्ढों का जलभराव रोका जाए। झाडियों की कॉट-छॉट कराये जाने तथा जलाशयों एवं तालाबों हाईसिन्थ पौधों की सफाई करायी जाए। जल निकासी एवं साफ-सफाई तथा ग्राम स्तर पर कचरा निस्तारण एवं प्रबन्धन व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था करायी जाए। ग्रामों में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत ग्रामों में प्रत्येक मकान में शौचालय का निर्माण कर ग्रामों को खुले में शौंच से मुक्त कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में कूडेदानों की स्थापना करायी जाए।

इसी प्रकार पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान, जल सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, उद्यान विभाग सहित सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी इस अभियान में अपना पूरो सहयोग कर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में सहयोग करें, जिससे संचारी रोंगो एवं दीमागी बुखार आदि पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल श्रीवास्तव, अधीक्षक जिला चिकित्सालय डा. एस0 एन मिश्रा, डा. संजय सहवाल, डा. मनोज कौशिक, डा. मिनाक्षी, मलेरिया अधिकारी पूजा पहरी सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read