एसपी ने रिश्वत मांगने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित
963201
एसपी ने रिश्वत मांगने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित
जयेश बादल ललितपुर। जनपद का पुलिस महकमा लगातार विवादों के घेरे में रहा है जिसके परिपेक्ष्य में दोषियों पर बड़ी कार्रवाई में हुई है। हाल ही में थाना नाराहट एक बार फिर चर्चाओं के घेरे में आ गया है। मुचलका भरने के नाम पर थाना नाराहट में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने रिश्वत की मांग की, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पाली सीओ को जांच के आदेश दिए है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार मंगलबार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें पुलिसकर्मी आरोपी के भाई से मुचलका भरने के नाम पर 5000 रुपयों की रिश्वत की मांग कर रहे थे। जैसे ही पुलिस कर्मियों का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हड़कम्प जैसी स्थिति देखी गई। जैसे ही यह मामला पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के संज्ञान में आया वैसे ही उन्होंने इस मामले की तहकीकात की तहकीकात के दौरान पता चला कि उक्त ऑडियो थाना नाराहट में तैनात दारोगा कमलेश कुमार और लालता प्रसाद का है जिसमें वह आरोपी के भाई से मुचलका भरने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
मामला स्पष्ट होने के बाद पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने उक्त दोनों ही पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी पाली को इस मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जनपद में किसी भी दशा में रिश्वतखोरी के मामले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जो भी पुलिसकर्मी इस तरह की हरकत करेगा मामला संज्ञान में आने के बाद उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस मामले की जांच पाली सीओ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।