श्रद्धा, भक्ति भाव से प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की हुई स्थापना
10 दिनों तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर किया जाएगा विसर्जन
जयेश बादल
ललितपुर। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रथम पूज्य श्री गणेश महोत्सव की धूम देखी जा रही है। आगामी 10 दिनों तक गणेश महोत्सव की धूम रहेगी जिसमें विविध प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणेश महोत्सव में सुरक्षा की दृष्टि को लेकर प्रशासन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद में 31 अगस्त से प्रथम पूज्य श्री गणेश महोत्सव का आरंभ हो चुका है।
गणेश महोत्सव को लेकर बाजारों में गणेश जी के मूर्तियों की करीब एक सैकड़ा दुकानें सजाई गई थी जिन पर छोटे आकार से लेकर विशाल आकार तक की मूर्तियां श्रद्धालुओं के स्थापित करने हेतु रखी गई थी। बाजारों में श्रद्धालुओं ने निछावर राशि देकर श्री गणेश भगवान जी की मूर्ति को ले जाकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर पांडाल और घरों में स्थापित किया। इसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठान कर विधिवत भगवान श्री गणेश की स्थापना की। बताया गया है कि यह आयोजन आगामी 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें श्रद्धालु विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। श्रीगणेश महोत्सव को लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूर्ण की हैं और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि गणेश महोत्सव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व्यवस्था तैनात की गई है। सभी पुलिसकर्मियों को अपनी अपनी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। किसी भी तरह से अराजक तत्वों द्वारा यदि विघ्न बाधा उत्पन्न की जाती है तो किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।