Homeहरदोईजनसुनवाई: मौके पर ही पात्रों की बनी पेंशन

जनसुनवाई: मौके पर ही पात्रों की बनी पेंशन

जनसुनवाई: मौके पर ही पात्रों की बनी पेंशन

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने कुल 109 शिकायतों को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों की वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन बनवायी गयी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के जनसुनवाई के दौरान ही आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। कुल 3 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जनसुनवाई के दौरान ही 130 बुजुर्गाें के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। मौके पर ही कई पात्रों के राशन कार्ड बनवाये गए। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बंटवारे, अविवादित वरासत, पैमाइश आदि से सम्बंधित आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाय।
भूमि विवाद के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाय। थाकबंदी के मामलों में अनावश्यक देरी न की जाये। भूमि विवाद के प्रकरण में राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाकर कार्रवाई करे। सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाय। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित किया जाय। बालक राम नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन बनवायी गयी। कांती नाम की एक महिला जिनके पति का देहांत हो चुका है, को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ दिलाया गया तथा उनके दोनों बच्चों को बाल सेवा योजना से आच्छादित कराया गया। उपासना नाम की एक महिला को राशन कार्ड दिलाया गया। तारावती नाम की एक महिला को निराश्रित महिला पेंशन योजना से आच्छादित कराया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गरिमा सिंह सहित तमाम सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read