छात्रों को पर्यावरण संरक्षण व उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये किया गया प्रेरित
तेजस टूडे सं.
प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल विराज खंड गोमती नगर एमिटी इंटरनेशनल स्कूल विराज खंड में वन महोत्सव पर वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ जहां मुख्य अतिथि डॉ. उमाशंकर सिंह ने जलवायु परिवर्तन, वन एवं वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किया।
डॉ. उमाशंकर सिंह ‘वन शक्ति’ एनजीओ के उत्तर भारत चैप्टर के निदेशक हैं तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई योजनाओं में योगदान दिया है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण तथा उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. उमाशंकर सिंह एवं विद्यालय की प्राचार्या रचना मिश्रा, शिक्षकों एवं छात्रों ने पौधरोपण करके किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














