Homeरायबरेलीदो दिन पूर्व कुल्हाड़ी से की गई हत्या का एसपी ने किया...

दो दिन पूर्व कुल्हाड़ी से की गई हत्या का एसपी ने किया खुलासा

दो दिन पूर्व कुल्हाड़ी से की गई हत्या का एसपी ने किया खुलासा

आवारा मवेशी खेत में हांकने व पानी न देने से खफा होकर अधेड़ को उतारा था मौत के घाट
अनुभव शुक्ला/संदीप पाण्डेय
गदागंज, रायबरेली। अपनी ट्यूबवेल से पानी न देना व आवारा मवेशी खेत में हांकने के शक में मामूली बात को लेकर दो दिनों पूर्व खेत में सो रहे अधेड़ की हत्या होने का पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हत्यारोपी को शक था कि मृतक अपने खेत के छुट्टा जानवर उसके खेत में कर देता था। हत्यारोपी को ऐसा आभास हो रहा था कि मृतक उसका खेत खरीदने के लिए उसे परेशान कर रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है दरअसल पूरा मामला गदागंज थाना क्षेत्र के धूता गांव का है।

जहां के रहने वाले अधेड़ किसान बृजलाल यादव का दो दिन पूर्व शव खेत में बने मचान पर पाया गया था। हत्यारे ने बड़ी बेरहमी से उनका सिर कूच कर हत्या की थी। पुलिस ने पांच टीमें बनाकर मामले की तहकीकात शुरू की तो हत्यारोपी चंगुल में आ गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अमरेश यादव के खेत मृतक बृजलाल के खेत से लगे हुए थे। बृजलाल अपने खेत में आने वाले छुट्टा जानवर अमरेश के खेतों में हंका देता था। इसी से छुब्ध होकर अमरेश ने 11 अप्रैल को रात में सोते समय बृजलाल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने अमरेश के कब्जे से आलाकत्ल बरामद कर लिया है।
घटना के खुलासे के लिये लगाई गई थी 5 टीमेंः एसपी
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई थी। जिसमें थाना गदागंज, ऊंचाहार, थाना डीह, थाना जगतपुर व एसओजी की टीमें सम्मिलित थी। घटना को अंजाम देने वाले अमरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। अमरेश यादव का खेत मृतक बृजलाल यादव के खेत से बिल्कुल सटा हुआ है जिससे अमरेश को शक था कि बृजलाल मेरे खेत में आवारा मवेशी हांक देता है। इन्हीं मामूली बात को लेकर घटना को अंजाम देने के तथ्य उभरकर सामने आये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read