Homeगोण्डाएसपी ने नवरात्रि/दुर्गा पूजा को लेकर भ्रमण करके आम जनमानस को कराया...

एसपी ने नवरात्रि/दुर्गा पूजा को लेकर भ्रमण करके आम जनमानस को कराया सुरक्षा अहसास

एसपी ने नवरात्रि/दुर्गा पूजा को लेकर भ्रमण करके आम जनमानस को कराया सुरक्षा अहसास

दुर्गा पण्डालों का स्थलीय निरीक्षण कर आयोजकों से वार्ता करके दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में नवरात्रि/दुर्गा पूजा त्योहार को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना को० नगर क्षेत्र के अन्तर्गत रानी बाजार में निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। तत्पश्चात को० नगर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया। आयोजकों से वार्ता कर त्योहार के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइनों से सभी को अवगत कराया तथा सभी से आपसी भाईचारा, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने व शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाने की अपील किया। साथ ही बताया कि नवरात्रि/दुर्गा पूजा त्योहार के दृष्टिगत गोण्डा पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्गों, संवेदनशील स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा धार्मिक स्थलों के आस-पास प्रभावी मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है तथा पर्याप्त संख्या में पुरूष/महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। संवेदनशील स्थलों पर सी०सी०टी०वी०/ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी करवायी जा रही है। स्थानीय अभिसूचना इकाई सहित अन्य अभिसूचना तंत्रों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले विभिन्न असामाजिक, अवांछनीय एवं साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया सेल द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों, ट्विटर, फेसबुक व व्हाट्सएप ग्रुपों सहित अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो पर निरंतर निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना सोशल प्लेटफार्म पर यदि किसी के द्वारा फैलायी गयी तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रभारी यातायात प्रभारी को निर्देशित किया कि भारी वाहन शहर या भीड़ भाड़ वाले इलाकों में प्रवेश न हो तथा भीड़भाड़ के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार डायवर्जन की भी व्यवस्था की जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read