युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिली लाश, मचा हड़कम्प

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिली लाश, मचा हड़कम्प

हत्या या आत्महत्या की छानबीन में जुटी पुलिस
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सेल्हरी गाँव के मजरा सेल्हरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ईदगाह के पास स्थित तालाब में रविवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने एक युवती का शव उतारता हुआ दिखा जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना कटरा बाजार पुलिस को दी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक युवती की पहचान सेलहरी ग्राम पंचायत के अहिरन पुरवा निवासिनी 22 वर्षीय सोनी पुत्री रमेश के रूप में हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक युवती के शव की हालत देखकर घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। कुछ लोगों का मानना है कि युवती की हत्या करके शव को तालाब में फेंका गया है वहीं कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना हत्या या आत्म हत्या से जुड़ी है यह अभी अबूझ पहेली बनी है।

——इनसेट——
परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की उठायी मांग
युवती सोनी की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। परिजनों की मानें तो यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि साजिश हो सकती है। युवती के पिता रमेश यादव ने थाने में लिखित रूप से शिकायत की है। आरोप लगाया कि घटना से जुड़ी सारी कड़ियां संदिग्ध व्यक्ति नकछेद गौतम से जुड़ी हो सकती हैं जिसे रात को उनके घर से भागते हुए पकड़ा गया था।

——इनसेट——
गांव में फैली सनसनी, ग्रामीणों में भड़का आक्रोश
इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। सोनी की मौत को लेकर हर कोई स्तब्ध है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA