Homeउरईएसपी ने कालपी कोतवाली का किया निरीक्षण

एसपी ने कालपी कोतवाली का किया निरीक्षण

एसपी ने कालपी कोतवाली का किया निरीक्षण

महिला एवं साइबर अपराधों पर सतर्कता बरतने के दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कोतवाली कालपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी कालपी अवधेश सिंह भी मौजूद रहे। एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात सहित तमाम व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने थाने में रखे गए अभिलेखों की प्रविष्टियों को देखकर अद्यतन और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये।
डॉ. दुर्गेश कुमार ने महिला और साइबर अपराधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा और ऐसे मामलों में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मौजूद पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए उनकी कार्यशैली और चुनौतियों की जानकारी लिया। साथ ही कहा कि जनता के साथ संवेदनशीलता पूर्ण व्यवहार और कानून-व्यवस्था की दृढ़ता से अनुपालना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read