उपचुनाव में मिली जीत पर सपाइयों ने बांटी मिठाई
रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। प्रदेश की घोसी विधानसभा व जनपद की जिला पंचायत सीट पहाडग़ांव उपचुनाव में मिली समाजवादी पार्टी को जीत के जश्न में कालपी समाजवादी पार्टी के नेता डूबे नजर आए तथा नगर के मुख्य बाजार टरननगंज चौराहे पर मिठाई बांटकर व गोले दागकर खुशी जताई। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा उपचुनाव के साथ जालौन जिले की पहाड़गांव जिला पंचायत उपचुनाव में तथा प्रदेश में कई जिला पंचायत सीटों पर समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विजय होने पर नगर के मुख्य बाजार टरनानगंज चौराहे पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों नेताओं ने मिष्ठान वितरण किया तथा जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, शिवम यादव दाऊ, उमदेश यादव, राजकुमार बाल्मीकि, आशु बाबा, निजाम खां, संतराम यादव, वीरेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










