Homeजालौनएसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा बारिश के चलते फुट मार्च नहीं कर पाए तथा कोतवाली पहुंचकर औचक निरीक्षण किया तथा त्यौहार रजिस्टर देखा तथा गणपति उत्सव की जानकारी भी ली। गत शाम फुटमार्च करने मुन्ना फुलपावर चौराहा कालपी पहुंचे पुलिस अधीक्षक ईराज राजा बारिश के चलते फुटमार्च नहीं कर पाए लेकिन कोतवाली कालपी का औचक निरीक्षण किया तथा पुलिस उपाधीक्षक डा. देवेंद्र पचौरी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह राठौर से गणपति उत्सव की जानकारी मांगी तथा त्यौहार रजिस्टर देखा। इसके अलावा कार्यालय के अभिलेखों व एचएस इंडेक्स का अवलोकन कर अभिलेखों के रखरखाव/अध्यावधिक, लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, थाना परिसर की साफसफाई आदि को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान अतिरिक्त इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ, एसएसआई सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read