Homeजालौनसमाधान दिवस पर फरियादियों ने दर्ज करायी शिकायतें

समाधान दिवस पर फरियादियों ने दर्ज करायी शिकायतें

समाधान दिवस पर फरियादियों ने दर्ज करायी शिकायतें

रंजीत सिंह
जालौन। स्थानीय कोतवाली में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में एक दर्जन फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं जिनमें से आधा दर्जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित लेखपालों को सौंप दिया गया। कोतवाली में एसडीएम सुरेश कुमार अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधन दिवस में फरियादियों ने राजस्व विभाग से संबंधित एक दर्जन शिकायतें दर्ज कराई थीं। जिनमें से छह शिकायतों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को सौंप दिया गया। इस दौरान एसडीएम ने अधीनस्थों को निर्देश देकर कहा कि जो भी शिकायतें शेष हैं, उनका मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करें। निस्तारण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निस्तारण आख्या उन्हें प्रस्तुत करें साथ ही शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं ताकि शिकायतकर्ता को बार बार परेशान न होना पड़े। इस मौके पर तहसीलदार शिरीष मिश्रा, कोतवाल विमलेश कुमार, एसएसआई आनन्द सिंह, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read