HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अधिवक्ता समिति का चुनाव सम्पन्न, भोलेन्द्र बने अध्यक्ष

JAUNPUR NEWS : अधिवक्ता समिति का चुनाव सम्पन्न, भोलेन्द्र बने अध्यक्ष

JAUNPUR NEWS : अधिवक्ता समिति का चुनाव सम्पन्न, भोलेन्द्र बने अध्यक्ष

दुर्गा प्रसाद महामंत्री व सुभाष चन्द्र बने उपाध्यक्ष
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान व मतगणना सम्पन्न हुआ। कांटे की टक्कर में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भोलेन्द्र कुमार यादव विजयी रहे। वहीं चार मत से अमरनाथ सिंह को पराजय का मुंह देखना पड़ा। अमरनाथ का चार मत अवैध मत घोषित होने से हार का सामना करना पड़ा। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द्र यादव 145 मत पा विजयी रहें। इनके प्रतिद्वंद्वी सूर्यमणि तिवारी को महज 88 मत प्राप्त हुआ। महामंत्री पर पर तीन उम्मीदवारों का किस्मत दांव पर लगा था। दुर्गा प्रसाद 123 मत प्राप्त कर विजय श्री हासिल किया। वहीं क्रमशः अखिल कुमार तिवारी को 69 व रामजी विश्वकर्मा को 41 मत प्राप्त हुआ। सहमंत्री पद पर 118 मत प्राप्त कर विरेन्द्र यादव विजयी रहें। वहीं नरेंद्र यादव को 111 मत प्राप्त हुआ। आडिटर पद पर नीतेश यादव को 127 मत मिला। वहीं कल्पनाथ यादव को 99 मतों पर संतोष करना पड़ा।कोषाध्यक्ष पद पर विमलेश यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। मालूम रहे अधिवक्ता समिति में कुल मतदाता संख्या 238 है। जिनमें से 234 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सदस्य पद के लिये अधिवक्ता लक्ष्मीशंकर यादव, ईश नरायण सिंह, कृष्ण चंद्र यादव, प्रदीप श्रीवास्तव ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। उक्त जानकारी अधिवक्ता संघ के चुनाव अधिकारी रमेश चन्द्र द्विवेदी व राजदेव यादव ने दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read