Homeबदायूंउद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण: सीडीओ

उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण: सीडीओ

उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण: सीडीओ

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जाएं। उन्होंने बैंक अधिकारियों को लंबित पत्रावलियों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के लिए कहा। व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा 250 महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। योजना अंतर्गत उनको ऋण पर ई रिक्शा उपलब्ध कराया जाना था। बैंकों को संबंधित पत्रावली भेजी गयी लेकिन अभी तक ऋण उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर उन्होंने बैंक अधिकारियों को प्राथमिकता पर निस्तारण करने के लिए कहा तथा उपायुक्त उद्योग को बैंक को पत्र प्रेषित करने के लिए कहा। निवेश मित्र पोर्टल पर समय अंतर्गत लंबित 51 प्रकरणों व समय उपरांत लंबित 4 प्रकरणों का प्राथमिकता पर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये।
उपायुक्त उद्योग अशोक उपाध्याय ने बताया कि स्वरोजगार परक योजनाओं की समीक्षा अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जनपद बदायूं का भौतिक लक्ष्य 134 एवं वित्तीय लक्ष्य 260.20 लाख रुपए मार्जिन मनी हेतु प्राप्त हुए हैं। 295 आवेदन पत्र रुपए 431.22 लाख मार्जिन मनी के प्रेषित किए गए। बैंकों द्वारा 82 ऋण आवेदन पत्र रुपए 191.50 लाख मार्जिन मनी के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई जो की प्राप्त लक्ष्य का 73.60 प्रतिशत है। बैंकों में 153 आवेदन पत्र अभी भी लंबित हैं। उन्होंने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जनपद बदायूं का भौतिक लक्ष्य 27 एवं वित्तीय लक्ष्य 80 लाख रुपए मार्जिन मनी हेतु प्राप्त हुए हैं। 66 आवेदन पत्र रुपए 149.14 लाख मार्जिन मनी के प्रेषित किए गए हैं। बैंकों द्वारा 24 ऋण आवेदन पत्र रुपए 56.45 मार्जिन मनी के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई है जो प्राप्त लक्ष्य का 70.56 प्रतिशत है तथा बैंकों में 15 आवेदन पत्र अभी भी लंबित हैं। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य विभाग अधिकारी उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read