HomeJaunpurबिजली विभाग की टीम पर हमला, 5 जख्मी

बिजली विभाग की टीम पर हमला, 5 जख्मी

बिजली विभाग की टीम पर हमला, 5 जख्मी

महिला ने घर में घुसकर तोड़—फोड़ करने का लगाया आरोप
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में बिजली विभाग के तरफ से जेई एवं एसएसओ अपने सहयोगियों के साथ बिजली बिल का वसूली कर रहे थे। इसी दौरान मीना देवी की दुकान पर पहुंचे और बकाया बिल जमा करने का दबाव बनाने लगे। इसी से दोनों ओर से कहासुनी हो गई और गुस्साए लोग मारपीट शुरू कर दिए। बिजली विभाग का आरोप है कि मीना देवी व प्रमोद अग्रवाल की ओर से लोगों ने जेई सैयद अब्बास गुलाम व एसएसओ अभिषेक यादव व उनके सहयोगियों को बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट की जिसमें जेई सैयद अब्बास, एसएसओ अभिषेक यादव समेत 5 लोग घायल हो गये। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। लोगों को छुड़ाया और इसके बाद जेई की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट का आरोप—प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। मल्हनी बाजार निवासी प्रमोद अग्रवाल की पत्नी मीना देवी ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के ऊपर घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारने पीटने का आरोप लगाया है।

——इनसेट——
4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
तेजस टूडे सं.
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। पटैला बाजार में गत शनिवार को अवर अभियंता फरहान आलम के नेतृत्व में लगाए गए विद्युत बिल वसूली कैंप में मनबढ़ों द्वारा प्राइवेट लाइनमैन को लात—घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित दो नामजद सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मालूम हो कि पिलकिछा पावर हाउस पर प्राइवेट लाइनमैन पद पर तैनात तैनात विनोद मौर्या ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह कैंप में बैठ बकाया वसूली कर रहा था। गांव के राजकुमार गौतम, रितेश गौतम व दो अज्ञात युवक वहां पहुंच गये जिनसे बकाया बिल जमा करने को कहते ही वे उग्र हो गये। चारों मिलकर उसे लात—घूंसों से पीटने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच—बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि हमले में उसके पेट और सीने में आंतरिक चोटें आई हैं जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read