Homeझांसी'प्रयास सभी के लिये' नामक संस्था के प्रयास से बच्चों के चेहरे...

‘प्रयास सभी के लिये’ नामक संस्था के प्रयास से बच्चों के चेहरे पर आयी मुस्कान

‘प्रयास सभी के लिये’ नामक संस्था के प्रयास से बच्चों के चेहरे पर आयी मुस्कान

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। सामाजिक संस्था ‘प्रयास सभी के लिए’ द्वारा संस्थाध्यक्ष वाई वैदेही शरण सरावगी की अध्यक्षता में संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के नेतृत्व में सीपरी बाजार स्थित झुग्गी झोपड़ी पर एकलव्य विद्यालय में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में धनतेरस की पूर्व संध्या पर पटाखे, मिठाइयां, नमकीन, दीया, तेल, बाती आदि सामग्री को गरीब असहाय बच्चों को वितरित किया गया। अध्यक्ष बैदेही शरण सरावगी ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि साल के बड़े त्योहार दीवाली पर समाज के वंचित अभावग्रस्त लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना संस्था का प्रमुख ध्येय रहा है। संस्था उसी दिशा में अपने सेवा प्रकल्प लाती भी रही है। संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने संस्था के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के असहाय लोगों के जीवन में खुशियों के पल देना हमारी संस्था प्रयास का प्रमुख प्रयास रहा है। उसी कढ़ी में फिर संस्था प्रयास ने साल के सबसे बड़े त्योहार-दीपावली उत्सव की खुशियों को गरीब असहाय वंचित बच्चों के बीच जाकर मनाया सभी बच्चों को पटाखों का पैकेट मिठाई, नमकीन, दिया, तेल, बाती आदि सामग्री वितरित कर उनके साथ दीवाली के आगमन की खुशियों को सांझा किया। कार्यक्रम का सुन्दर संयोजन मोना जय सहगल ने किया। सेवा प्रकल्प में आदित्य नारायण शुक्ला, अशोक अग्रवाल पीएनबी, नवीन श्रीवास्तव, अम्बिका श्रीवास्तव, सतीश साहनी, राजेन्द्र पटवारी, ओम प्रकाश सेठ, ऋषि लोहिया, एनके सिंह, एचएन शर्मा, सुन्दर गवाला, रामकुमार यादव, बीपी नायक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केडी गुप्ता ने किया। अन्त में महामंत्री रामबाबू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read