बुनियादी शिक्षा के साथ कौशल विकास शिक्षा आवश्यक: फाउण्डेशन
तेजस टूडे ब्यूरो
सुल्तानपुर। ‘ज्ञानदीप अभियान’ के तहत निषाद बस्ती में 25वां सप्ताह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। बच्चों को आयु के अनुसार दो समूहों में बांटकर छोटे बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं अक्षर ज्ञान तथा बड़े बच्चों को विषय आधारित अध्ययन, सामान्य ज्ञान व कौशल विकास की शिक्षा दी गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नियमित रूप से सीखने के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय सहयोग और घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के प्रयासों से यह पहल निरंतर आगे बढ़ रही है। आज के सत्र में रोहित मिश्रा और शिवम कसौधन ने शिक्षण कार्य में सहयोग दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



