Homeचंदौलीडीडीयू स्टेशन से करोड़ों की चांदी व नगदी बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

डीडीयू स्टेशन से करोड़ों की चांदी व नगदी बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

डीडीयू स्टेशन से करोड़ों की चांदी व नगदी बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। एशिया के सबसे बड़े जंक्शनों में शुमार पीडीडीयू जंक्शन के स्टेशन परिसर से, डीडीयू जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने करोड़ों रुपये कीमती चांदी की सिल्लियां और लाखों रुपए कैश बरामद किया। मौके से जवानों ने 3 लोगों को गिरफ़्तार किया, जो कि चांदी और बरामद नगदी से संबंधित कोई भी कागजात नही दिखा पाए। सूचना पर पहुंची जीएसटी और आयकर विभाग की टीम अभियुक्तों से पूछताछ करने में जुटी है। वहीं बरामद चांदी की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे में अपराध की रोकथाम के लिए, डीडीयू जीआरपी और आरपीएफ के जवानों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त टीम के जवानों ने चेकिंग के दौरान पीएफ संख्या 1/2 स्थित शौचालय के पास 3 संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। संदेह होने पर जवानों ने व्यक्तियों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली। बैगों को खोलते ही जवानों के होश उड़ गए। बैग में से कुल 1 कुंतल 3 किग्रा 119 ग्राम चाँदी की सिल्लीईट बरामद हुआ। साथ ही अभियुक्तों के पास से तीन लाख पचहत्तर हजार रुपया नगद बरामद हुए। उक्त व्यक्तियों से चांदी से संबंधित कोई भी कागजात नही मिला। जिसके बाद जवानों ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर पूछताछ की। मामले का खुलासा करते हुए सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राकेश कुमार, सुदीप्तो मंडल और अभिजीत मंडल है, जो कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले है। सीओ ने बताया कि अभियुक्तों के पास से कुल 1 कुंतल 3 किग्रा 119 ग्राम चाँदी की सिल्लीईट और 3 लाख 75 हज़ार कैश बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि बरामद चांदी की कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है। सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त, चांदी संबंधित कोई भी कागजात नही दिखा पाए। सीओ के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बरामद चांदी की सिल्लियों को वाराणसी से कोलकाता ले जा रहें थे। जहां उन चांदी से जेवर बनाने का काम होना था। सीओ ने बताया कि जीएसटी और आयकर विभाग जांच में जुटी है, तथा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read