Homeम​​थुरासिद्धि विनायक महाविद्यालय ने निकाली गणेश विसर्जन शोभायात्रा

सिद्धि विनायक महाविद्यालय ने निकाली गणेश विसर्जन शोभायात्रा

सिद्धि विनायक महाविद्यालय ने निकाली गणेश विसर्जन शोभायात्रा

गणेश विसर्जन शोभायात्रा में झांकियों ने मन मोहा
आरके धनगर
मथुरा। गोवर्धन कस्बे में सिद्धि विनायक महाविद्यालय द्वारा नौ दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव के समापन पर अनंत चतुर्दशी को निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरया की गूंज रही। शोभायात्रा निकाली गई झांकियों ने मन मोह लिया। प्रबंध निदेशक नंदकिशोर शर्मा एवं सचिव मधु शर्मा के निर्देशन में विभिन्न झांकियों के बीच शोभायात्रा बिजली घर के निकट सौंख अड्डा से शुरू होकर बड़ा बाजार, हाथी दरवाजा, दसविसा में होकर निकली। तदुपरांत शोभायात्रा में चल रही छात्राओं ने गुजराती शैली में डांडियां नृत्य किया। चकलेश्वर के कनक भवन पर रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज ने श्रीगणेश जी की आरती उतारी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा से पूर्व महाविद्यालय परिसर में गणेश पूजन के बाद सैकड़ों लोगों व छात्र छात्राओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा सौंख अड्डा से शुरू होकर डीग अड्डा, बड़ा बाजार, हाथी दरवाजा होते हुए मानसी गंगा के पीपल वाले घाट पर पूर्ण हुई। इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान, प्रबंध निदेशक नंदकिशोर शर्मा, सचिव मधु शर्मा, प्राचार्य अशोक शर्मा, शिक्षा निदेशक महेश चंद अग्रवाल, पीटीआई दिलीप यादव, प्रशासनिक अधिकारी भारत उपाध्याय, सुरेंद्रनाथ कौशिक, सतीश शर्मा, विपुल शर्मा, राजीव शर्मा, टीकम सिंह, विष्णुकांत शर्मा, के.पी. सिंह, जे.पी. सिंह, एल.एन. शर्मा, राजेश शर्मा, देवीराम, भानु अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, बालकिशन, दिनेश कौशिक, प्रकाश सिंह, अर्चना माथुर, याचना शर्मा, नीलम, प्रियंका तिवारी, उमा जोशी, दीपा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read