Homeझांसीजीआरपी ने फरार कैदी विजेन्द्र को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

जीआरपी ने फरार कैदी विजेन्द्र को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

जीआरपी ने फरार कैदी विजेन्द्र को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

मुकेश तिवारी
झांसी। आदित्य लाग्हे पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी आगरा द्वारा वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के चलाये अभियान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झाँसी मो नईम खान मंसूरी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धाना जीआरपी झाँसी पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए दिनांक 27 सितंबर रात में 23.45 बजे लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी के दिल्ली आउटर सीपरी ओवरब्रिज के पास रेलवे पटरी के किनारे से 50 हजार का इनामिया अपराधी बिजेन्द्र उर्फ हजरत उम्र करीब 27 वर्ष पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्राम राजपुर थाना करेरा जिला शिवपुरी मप्र को जीआरपी पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ किये गये फायर से अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगी, जिसे शीघ्र उपचार हेतु मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती कराया गया है। जहां पर अभियुक्त का उपचार जारी है। मुठभेड़ के दौरान मौके से अभियुक्त के पास से 1 तमंचा 315 बोर नाजायज व 03 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद मिल कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के बरामद हुये है। अभियुक्त बिजेन्द्र उर्फ हजरत 19 सितंबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उम) रेलवे झांसी के न्यायालय से पेशी के बाद पुलिस अभिरक्षा में कैदी वाहन से फरार अभियुक्तों में शामिल था। जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज द्वारा 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read