चिंतन शिविर के जरिये पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने पर दिया जोर
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा चयनित आकांक्षात्मक विकासखंड रामनगर के ब्लॉक डेवलपमेंट बनाने के लिए चिन्तन शिविर का आयोजन ब्लाक रामनगर में सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, को ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख रामनगर गंगाधर मिश्र की उपस्थिति में विकासखंड रामनगर में सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन प्रारंभ किया गया। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जो सर्वांगीण विकास की रूपरेखा लाल किले से बनाई गई, उसमें उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास जब तक देश की हर व्यक्ति को मुख्य धारा में नहीं जोड़ दिया जाएगा तब तक नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में नीति आयोग द्वारा बनाया गया व बनाकर उन जिलों को लिया गया जो पिछड़े थे। जिसमें जनपद के रामनगर का विभिन्न विभागों द्वारा कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक को विकसित करने के लिए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की टीम द्वारा कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंडल के बांदा के दो व चित्रकूट के एक विकासखंड को लिया है। इसमें पांच विभाग द्वारा कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने शिक्षा पर प्रस्ताव भी रखे। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि नीति आयोग द्वारा चयनित विकासखंड रामनगर को आकांक्षात्मक ब्लॉक में चुना गया है। उन्होंने कहा की आकांक्षी विकासखंड पर अधिकारी स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक व मूलभूत सुविधाएं पर सुधार किए जाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही हम कार्य करेंगे तो विकास कर सकेंगे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मऊ राकेश कुमार पाठक, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह, खंड विकास अधिकारी मऊ दिनेश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी रामनगर शैलेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, खंड शिक्षा अधिकारी एनपी सिंह, पीरामल फाउंडेशन से विमल कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










