Homeशामलीधूमधाम से निकाली गयी श्री गणेश की शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली गयी श्री गणेश की शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली गयी श्री गणेश की शोभायात्रा

दीपक कुमार
कैराना, शामली। स्थानीय क्षेत्र में श्री गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आये। शुक्रवार को मोहल्ला बिसातियांन में स्थित शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा नगर में भव्य गणेश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा से पूर्व नवग्रह मंदिर के पुजारी समोहित शर्मा द्वारा विषय पूजा अर्चना के उपरांत शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। मोहल्लेवासियों व महिलाओं ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया। गत दस दिनों से आयोजित विशेष पूजा अर्चना के उपरांत देवी मंदिर तालाब में गणेश जी की मूर्ति विर्सजन के बाद समापन्न किया गया। शोभायात्रा नगर के मुख्यमार्ग, चौक बाजार आदि स्थानों से निकाली गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर साथीराम कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, संदीप कश्यप, सन्नी, शिवम, सुमित, ब्रह्मपाल, संजीव, सोनू आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read