Homeहापुड़जेएमएस कालेज में नये सत्र की शुरूआत कर शिक्षा के प्रति किया...

जेएमएस कालेज में नये सत्र की शुरूआत कर शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

जेएमएस कालेज में नये सत्र की शुरूआत कर शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

अनिल कश्यप
हापुड़। जेएमएस ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में 2022 -23 सत्र के सभी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएनटेशन प्रोग्राम का आयोजन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। समारोह में छात्रों को कालेज के नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान लगभग 500 से भी अधिक छात्रों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का संयोजन श्वेता चौधरी तथा तन्वी गौर ने संयुक्त रूप से किया तथा छात्रों के लिए विभिन्न मनोरंजक क्विज प्रस्तुत करी ओर विजेता छात्रों को पुरुस्कृत भी किया गया। इस दौरान जेएमएस कालेज के निदेशक आयुष सिंघल ने बताया कि शुरुआती समय छात्रों के लिए चुनौती भरा होता हैं लेकिन आत्मविश्वास उन्हें हर मोड़ पर आगे बढ़ने का हौसला देता है।

वहीं जेएमएस कालेज के सेक्रेटरी रोहन सिंघल ने कहा कि समाज में हर रोज नए-नए बदलाव हो रहे हैं जिसके लिए अपने आप को अपडेट रखना जरूरी है। एक विद्यार्थी के लिए जितना जरूरी किताबों को पढ़ना है। उतना ही नए परिवर्तनों पर नजर रखना भी जरूरी है। जेएमएस कालेज के प्रिंसिपल धीरज सैनी ने कहा कि एक स्टूडेंट अपने जीवन में हमेशा नया सीखते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को विकास के लिए सिर्फ अधिक नंबरों के पीछे न भागे, बल्कि समय समय पर पढ़ने के तरीके में बदलाव करता रहे।

इस दौरान कालेज कार्यक्रम की संचालिका शहवार ने कहा कि आधुनिक युग में हमने संस्कारों को बहुत पीछे छोड़ दिया है परंतु शिक्षा का अर्थ केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास करना है। मोटिवेशनल स्पीकर डा. विवेक वत्स ने कहा कि छात्रों द्वारा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तन्मयता और एकाग्रता से कार्य करना होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए अपने प्रोफेशन को अपना पैशन बनाना होगा। समारोह में सभी डिपार्टमेंट के को आर्डिनेटरस, फैकल्टी व स्टाफ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read