HomeGorakhpurडीआईजी बंगले के पास अस्पताल के बाहर चली गोली

डीआईजी बंगले के पास अस्पताल के बाहर चली गोली

डीआईजी बंगले के पास अस्पताल के बाहर चली गोली

अजय जायसवाल
गोरखपुर। डीआईजी बंगले के पास शनिवार की सुबह मनबढ़ों (बदमाश) ने हॉस्पिटल के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मोटर साइकिल से फरार हो गए। कैंट थाना पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकी देने व सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। तारामंडल के विवेकपुरम कालोनी निवासी आदर्श सिंह का डीआइजी बंगला के पास जेएस हॉस्पिटल है।

कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए लिखा कि शनिवार की सुबह उनके जानने वाले सूरज सिंह, राहुल शर्मा, विनय यादव व विशाल सिंह बाइक से अस्पताल के बाहर पहुंचे। आते ही इन लोगों ने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले आरोपियों ने शुक्रवार की सुबह बुद्ध विहार पार्ट बी में रहने वाले उनके मित्र शिवम अग्रहरी के घर पहुंचकर असलहा दिखाकर धमकाया था। उसके बाद उनके हास्पिटल पहुंचकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना को लेकर हास्पिटल के कर्मचारी व दशहत में हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अस्पताल के बाहर फायरिंग क्यों हुई इसकी जांच चल रही है। संचालक की तहरीर पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read