HomeJaunpurतालाब से अतिक्रमण हटाने को दिया पत्रक | #TejasToday

तालाब से अतिक्रमण हटाने को दिया पत्रक | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

तालाब से अतिक्रमण हटाने को दिया पत्रक | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल तालाब से अतिक्रमण हटाने को दिया पत्रक | #TejasToday चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अफजल खान ने बारादरी के समीप तालाब पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने व लोगों के घरों की जाल निकासी को सुचारु कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्रक में समाजसेवी ने राजस्वकर्मियों पर गलत रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। एसडीएम को दिए पत्रक में कहा कि एक मनबढ़ व्यक्ति द्वारा तालाब पर कब्जा किया गया है जिस पर चारों तरफ से कंटीला तार लगा दिया गया है। एक तरफ पक्का निर्माण कराकर लोगों के घरों से निकलने वाले पानी को तालाब में जाने से रोक दिया है। उक्त मामले को लेकर तीन महीने पूर्व दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए थे जिसमें पुलिस के साथ भी अभद्रता हुई थी। बावजूद इसके मामले का कोई समाधान नहीं निकल सका। समाजसेवी ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उक्त मामले की जांच करने वाले लेखपाल व कानून गो दबंग के प्रभाव में आकर गलत रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। जल निकासी न होने से सड़क पर नालियों का पानी जमा होने से संक्रमण रोगों के फैलने का खतरा बना है।

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जन कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अफजल खान ने बारादरी के समीप तालाब पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने व लोगों के घरों की जाल निकासी को सुचारु कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्रक में समाजसेवी ने राजस्वकर्मियों पर गलत रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। एसडीएम को दिए पत्रक में कहा कि एक मनबढ़ व्यक्ति द्वारा तालाब पर कब्जा किया गया है जिस पर चारों तरफ से कंटीला तार लगा दिया गया है।

एक तरफ पक्का निर्माण कराकर लोगों के घरों से निकलने वाले पानी को तालाब में जाने से रोक दिया है। उक्त मामले को लेकर तीन महीने पूर्व दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए थे जिसमें पुलिस के साथ भी अभद्रता हुई थी। बावजूद इसके मामले का कोई समाधान नहीं निकल सका। समाजसेवी ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उक्त मामले की जांच करने वाले लेखपाल व कानून गो दबंग के प्रभाव में आकर गलत रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। जल निकासी न होने से सड़क पर नालियों का पानी जमा होने से संक्रमण रोगों के फैलने का खतरा बना है।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read