शर्मनाक: विक्षिप्त युवक को कलयुगी पिता ने एक सप्ताह तक जंजीर से बांधा
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कम्प
पुलिस ने युवक को बंधन से कराया मुक्त
अनुभव शुक्ला
खीरो, रायबरेली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कलयुगी पिता अपने पुत्र को जंजीरों से बांध रखा है। जानकारी के मुताबिक बीते लगभग एक सप्ताह से अपनी बाग में जंजीर से एक आम के पेड़ से बांधकर यातनाएं दे रहा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। खीरो पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो थाना क्षेत्र खीरो के गांव नया खेड़ा मजरे धुराई निवासी चतुरी लोधी का बड़ा बेटा चूना लोधी और छोटा बेटा बाला लोधी सपरिवार दूसरे शहरों में मजदूरी करते हैं। लगभग 4 साल पहले मझले बेटे नैसतराम की शादी उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र मौरावां के गांव उन्नत खेड़ा में हुई थी। शादी के लगभग डेढ़ वर्ष बाद पिता चतुरी के आचरण के कारण बेटे बहू में संबंध विच्छेद हो गया। उसके बाद से बेटा नैसतराम को नशे की लत लग गई। बीते एक सप्ताह पहले से पिता चतुरी ने बेटे नैसत राम को जानवर बांधने की जंजीर से अपनी बाग में आम केप पेड़ से बांध दिया। ग्रामीणों द्वारा पिता से जब बेटे को छोड़ने को कहा जाता है तो वह ग्रामीणों को बताता है कि नैसत राम बीमार है। मैं उसका इलाज करा रहा हूं। संगत में पड़कर बर्बाद न हो जाए। इसलिए बांध रखा है।
मामले संज्ञान में लेकर तत्काल बंधन से कराया गया मुक्त: इंस्पेक्टर
वहीं इस बाबत खीरो थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिस भेजकर तत्काल युवक को बंधन से मुक्त कराया गया जिस युवक को बांधा गया था, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसका इलाज जारी है। वर्तमान में उसे अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










